✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तमाड़ के जंगलों में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 7 क्विंटल अवैध डोडा बरामद

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 11:34:30 AM

राँची (RANCHI): झारखंड में अफीम और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुंडू पुलिस को बड़ी सफलता मिली  है. बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी मोड़ के समीप, कदमडीह पहाड़ी की तलहटी में स्थित घने जंगलों से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया है.  तस्करों ने जंगल के भीतर गड्ढे खोदकर 21 बोरों में कुल 7 क्विंटल डोडा छिपाकर रखा था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर घने जंगलों का फायदा उठाकर भारी मात्रा में डोडा जमा कर रहे हैं, जिसे अन्य राज्यों में तस्करी करने की योजना थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तस्कर घने जंगल और झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.  पुलिस ने मौके से सभी 21 बोरों को जब्त कर लिया है.

डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. जाँच में यह बात भी सामने आई है कि इस क्षेत्र में बंगाल से भी अफीम लाकर तस्करी की जा रही है. अफीम तस्करों के इस सक्रिय सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस सफल छापेमारी दल में डीएसपी के साथ तमाड़ थाना के निभाई सोरेन, चोड़े और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Tags:Tamar road illegal Doda seizedBundu DSP raidJharkhand Opium smuggling newsTamar police station raidRanchi illegal drugs newsDoda recovery Tamar forestBUNDUJHARKHANDCRIME NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.