✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाहनों के आगे नेम प्लेट के खिलाफ पुलिस का अभियान,नेम प्लेट हटाकर वसूल रही है जुर्माना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:02:44 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर शहर में वाहनों के आगे लगे नेम प्लेट के खिलाफ पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन वाहन चालकों पर कोई असर नही देखा जा रहा है. वाहन चालकों पर असर होता न देख अब पुलिस वैसे वाहनों को चिन्हित कर रही है जो मोटर व्हीकल एक्ट की उल्लंघन करते नज़र आ रहे है. इस दौरान गाड़ी पुलिस द्वारा वाहनों के आगे लगे नेम प्लेट हटाया तो जा ही रहा है साथ ही नेम प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है. देवघर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन पर लगाये गए अनाधिकृत सूचक पट/बोर्ड के खिलाफ यातायात पुलिस देवघर लगातार अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत बोर्ड उतरवाकर जुर्माना भी कर रही है. इस अभियान में कई पुलिस वाले सहित अधिवक्ता और प्रेस लिखे वाहनों से नेम प्लेट उतारा गया. देवघर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब यह अभियान लगातार जारी रहने की बात की जा रही है. इसके अलावा देवघर पुलिस आपसे अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट लगाकर चलें, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, गाड़ी हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलाएं तथा आवश्यकता से अधिक सवारी ना बैठाए. दुर्घटना से देर भली की आवाज़ भी बुलंद कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:JharkhandDeogharPolice campaign against name plates in front of vehicles

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.