☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वासेपुर के दोहरे हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह

वासेपुर के दोहरे हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह

धनबाद(DHANBAD): वासेपुर के दोहरे मर्डर कांड में पुलिस अंतिम नतीजे के करीब पहुंच गई है. हो सकता है कि आज इसका खुलासा पुलिस कर दे. खून के छींटे ने पुलिस को इस कांड का खुलासा करने में मदद की है. सद्दाम के घर पुलिस को खून के छींटे मिले थे. खून के छींटे ने घर के लोगों पर शक गहरा कर दिया और पुलिस ने सद्दाम और उनके भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पहले तो सद्दाम के परिवार वालों ने पुलिस को भरमाने की कोशिश की लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ पुख्ता जानकारी मिली है. आपको बता दें कि वासेपुर के तंग गली में रविवार की रात लगभग 8:00 बजे  दो किशोरों की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. इसके बाद तो धनबाद में सनसनी फैल गई थी. ग्रामीण एसपी सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे .लाश को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. पुलिस मान कर चल रही है कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध था और घटना के पहले भी युवकों के साथ मारपीट की गई थी और उसके बाद उनकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Published at:19 Oct 2022 10:43 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.