✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:41:47 AM

सिमडेगा (SIMDEGA) : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी स्थित साप्ताहिक बाजार और चमन चौक पर बीते 16 जुलाई को अपराधियों ने दिन-दहाड़े हथियार के बल दो लोगों से एक लाख 22 हजार रुपये की लूट कांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने मंगलवार को मामले का उद्भेदन किया. पुलिस ने कांड से जुड़े चार अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, दो लोडेड देशी कट्टा और लूट के 20 हजार रुपये जब्त किए हैं. पुलिस अधीक्षक सौरभ ने प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों  और गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

क्या है मामला

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बताया कि अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लोगों से लूटपाट की थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया था. एसडीपीओ डेविड ए डोडराय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों में ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना के झुनमुर गिरजाटोली निवासी संजीत बेक, हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र के हाथीबाड़ी कुसुमटोली निवासी कृष्णा साहु, तलसेरा थाना क्षेत्र के हुटुपानी निवासी मुकेश सिंह और हाथीबाड़ी थाना के ही चुआबार निवासी विजय खलखो शामिल हैं. इन अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, दो लोडेड देशी कट्टा और लूट के 20 हजार रुपये जब्त किए गए हैं. जब्त मोटरसाइकिल का नंबर ओडी14आर2843 और ओडी 14एक्स 2794 है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. इधर छापामारी दल में ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, पुअनि मैथ्यू एक्का,देवानंद कुमार यादव,सअनि अखिलेश कुमार दुबे और सअनि जयनाथ राम शामिल थे.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.