☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोरी कर आग लगाने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी कर आग लगाने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने चोरों के एक गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह रांची के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी कर उस जगह पर आग लगा देते थे. ताकि पुलिस को कोई भी सुराग ना मिले. बीते कई महीनों से यह गिरोह विभिन्न तरह की चोरी कर फरार हो जाते थे. मामला पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा था. 

रातू में दिया था चोरी को अंजाम

इस साल 31 मार्च को रातू थाना क्षेत्र में भी इस गिरोह ने एक घर में इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया था और वहां से सोने, चांदी के आभूषण, मोबाइल, 50 हजार नगद समेत कई अन्य चीजों की चोरी की थी, जिसको लेकर रातू थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना के 3 महीनों के बाद पुलिस ने गिरोह के दो आरोपी सज्जाद अंसारी और अजय उरांव को पकड़ लिया है. इनके पास से कांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया है.

रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची

Published at: 07 Jul 2022 08:48 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.