✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ओड़िसा से झारखंड तक जाली नोटों का कारोबार- गिरफ्तार तीन जालसाज़ों से पूरे रैकेट को जानिये

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:17:41 AM

चाईबासा(CHAIBASA): ओड़ीशा से जाली नोट लाकर झारखंड में चलाने की कोशिश करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई से इन लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लोगों को जेल भेज दिया है.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम डिलीयामिर्चा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति के द्वारा जाली नोट चलाने का प्रयास किया जा रहा है. इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो और पुलिस निरीक्षक सदर अंचल खुर्शीद आलम के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर ग्राम खप्परसाई से लोकेश कुमार नामक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा. जिसके पास से 100 रुपए के कुल 35 जाली नोट बरामद हुआ.

पहले भी कई मामलों में जा चुके हैं जेल

इसके बाद इसकी निशानदेही पर ग्राम महुलसाई स्थित सिद्धेश्वर सिंह नामक व्यक्ति के घर से कुल 14 सौ रुपये के जाली नोट बरामद किया गया और पकड़ाये दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुनः ग्राम खप्परसाई से अविनाश नायक नामक व्यक्ति के पास से कुल 9 सौ रुपये का और 1 पचास रुपये का जाली नोट बरामद किया गया. तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों ने उड़ीसा के एक व्यक्ति से जाली नोट लाकर चाईबासा में बाजार हाट में चलाने की बात स्वीकार की है. तीनों पहले भी धोखाधड़ी और रंगदारी के केस में जेल जा चुके हैं.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.