✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में नागपुरी गायक की पीट- पीटकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:32:53 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): युवती से छेड़छाड़ के आरोप में नागपुरी गायक डेविड मिंज की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. इसी बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रिम्स में इलाज के दौरान मौत 

जानकारी के अनुसार मृतक डेविड मूल रूप से मांडर के ही झिंझरी गांव का निवासी था. वह पिछले एक माह से टटकुंदो गांव में अपने दोस्त के साथ रह रहा था. घटना के सबंध में ग्रामीण ने बताया कि लड़की को घर में अकेला छोड़ परिवार के लोग खेत गये थे. लेकिन शाम में जब परिवार के लोग वापस लौटे तो युवती घर पर नहीं थी. जिसके बाद युवती के परिजनों ने गांव में खोजबीन शुरू की. तो पता चला कि युवती डेविड के साथ कही जा रही थी. जिसके बाद परिजनों ने युवती को कंचन शाही के निजि पतरा से बरामद कर लिया. इसके बाद युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप में डेविड मिंज के साथ मारपीट की. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था. इसके बाद आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं घटना के बाद मांडर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए टटकुंदो गांव के एक ही परिवार के सोमरा उरांव, जीतपहान उरांव और सोनू उरांव (तीनों पीड़िता के बड़े चाचा, चचेरे भाई और बहनोई) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Tags:ranchi newslatest newsjharkhand newstop newsbreaking newsranchiranchi latest newstoday newsnewsjharkhand news todayNagpuri singer to deathPolice arrested three accusedfor beating Nagpuri singer to death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.