✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी कोलकाता से किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:18:42 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड का आरोपी सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी गुहा के रूप में हुआ है. जिसे पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है.  

 जेल से निकल कर बनाया था प्लान

बता दें कि 5 जुलाई को सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें अमित ने पुलिस को बताया कि उसे एक फोन आया जिसमें सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बंटी को कोलकाता के गोल्फ ग्रीन से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में बंटी ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान वह कई अपराधियों के संपर्क में आया था. इसी बीच उसने सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने का आइडिया आया. वह 23 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आया. जेल से आने के बाद वह दुकानों के बाहर लगे बोर्ड से संचालक का नंबर निकालता था और फिर उस नंबर पर फोन कर रंगदारी की मांग करता था. बंटी ने अमित चावला से रंगदारी की मांग की थी. इस दौरान अखबारों में खबर आने के बाद वह कोलकाता भाग गया था. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बंटी के उपर कई मामले दर्ज है.

Tags:Police arrestedthe accused whodemanded extortionin the name of Sonu Singhlodged in Hotwar Jailfrom Kolkata

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.