✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में खनन के लिए अवैध विष्फोटक का हो रहा था इस्तेमाल , पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:51:04 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): जिला खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने अवैद्य विष्फोटक रखने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसमें एक आरोपी कोडरमा के नवलशाही निवासी अशोक साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जबकि फरार तीन आरोपियों नवलशाही के अनिल साव, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अरतोका गांव निवासी अब्दुल कादिर, और हलीम को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार जेल भेजा गया आरोपी अशोक साव मुंशी का काम करता है.  बेंगाबाद के अरतोका गांव स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में गुप्त सूचना के आधार पर जब खनन निरीक्षक अभिजीत कुमार ने छापेमारी की, तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के साथ विष्फोटक बरामद किया गया और अशोक साव को गिरफ्तार किया.  इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी शशिकांत सिंह भी पुलिस जवानों के साथ पहुंचे. पूछताछ में यह बात सामने आई कि अरतोका गांव से सटे जंगल इलाकें में दो साल पहले किसी बंटी सिंह का पत्थर खदान संचालित था. जिसका लीज खत्म हो चुका था.

लीज खत्म होने के बाद भी इस खदान को अवैध तरीके से हलीम, अब्दुल कादिर और अनिल साव की देखरेख में चल रहा था.  क्योंकि जंगल के जिस हिस्से में अवैध तरीके से खदान संचालित किया जा रहा था.  उस प्लॉट का मालिक अब्दुल कादिर था. लिहाजा, तीनों मिलकर अवैध तरीके से खदान का संचालन कर रहे थे, इन खदान में अवैध तरीके से विष्ष्फोट कर पत्थर निकाला जाता था. यही वजह है कि तीनों बिजनेस पार्टनर के इस अवैध खदान के समीप आईडियल कंपनी का 140 पीस जिलेटीन और 14 पीस डेटोनेटर एक बोरे में बंद कर उसे पत्थरों के ढेर में छिपाकर रखा गया था. 

रिपोर्टः दिनेश कुमार

 

 

Tags:Police arrestedone for miningillegal explosivescase registeredagainst four

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.