✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फाइनेंस कंपनी के कलेशन के 90 हजार लूट का शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:48:47 AM

पलामू(PALAMU): पिपराटांड़ थाना में चार जून को पाटन थाना क्षेत्र के सोले जयनगर निवासी प्रकाश प्रभाकर ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें कहा था कि करीब 90 हजार रुपए पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अंबाबार पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उनसे लूट लिया. यह रकम प्रगति माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के कलेक्शन की थी. लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो शिकायतकर्ता की जालसाज़ निकला. पुलिस ने शिकायतकर्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पिपराटांड़ पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया.  छापामारी के क्रम में पाटन के सोले जयनगर निवासी आलोक कुमार (उम्र19) के घर पहुंचकर छानबीन की गई तो वहां से शिकायतकर्ता का मोबाइल बरामद हुआ. आलोक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी. बताया कि इस कांड का शिकायतकर्ता प्रकाश प्रभाकर उसका दोस्त है एवं उसके सह कर्मी ने मिलकर प्रगति मैक्रो फाइनेंस कंपनी का एक दिन का अलग-अलग सेंटर से जमा कलेक्शन (रुपए) को पांकी ब्रांच में जमा कराने जाने के समय लूट लेने की योजना बनाई थी. साजिशकर्ता प्रकाश प्रभाकर ने अपनी मोटरसाइकिल घटना स्थल के पास छोड़ देने को कहा था. 

पिपराटांड़ थाना प्रभारी राहुल गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में झूठा केस अज्ञात के विरूद्ध कर षडयंत्र किया गया. इस कांड का शिकायतकर्ता ही मुख्य साजिशकर्ता निकला. उसे पांकी से गिरफ्तार किया गया.  कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया.  कांड में शामिल इसी कंपनी के जांच अधिकारी (ऑडिटर) विक्की सिन्हा (30 वर्ष) को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.  विक्की हाजारीबाग जिले के गारू थाना क्षेत्र के झुमरा का रहने वाला है और वर्तमान में लातेहार के चंदवा ब्रांच में कार्यरत था.  तीनों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. उनके पास से वादी का लूटा गया मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल (जेएच03एएफ 5045) और कांड में उपयोग किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

रिपोर्ट : जफ़र हुसैन, पालमू  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.