✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, मंडल डैम के विस्थापितों ने किया विरोध,आधा दर्जन ग्रामीण घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 9:52:53 PM

गढ़वा(GARHWA): जिले में मण्डल डैम के विस्थापित और पुलिस के बीच स्थल निरीक्षण के दौरान माहौल बिगड़ गया. अधिकारियों का विरोध स्थानीय लोगों ने हसुआ और अन्य परंपरागत हथियार के साथ बवाल काटा. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

बता दे कि पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना मंडल डैम पुनर्निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गई.  लगभग 16 सौ करोड़ की लागत से बनने वाली इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गई है. डैम निर्माण में सबसे बड़ी चिंता विस्थापितों को दूसरे जगह शिफ्ट करना है.  मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम स्थल का निरिक्षण करने रंका के विश्रामपुर गाँव गई. जहां स्थल निरिक्षण के वापस आने के दौरान स्थानीय लोगो ने इसका विरोध करते हुए अधिकारियो की गाड़ियों के काफिला को रोक दिया.

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को हटाने का प्रयास की लेकिन वह नहीं माने.  अंत मे पुलिस को बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया.  जिसमे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. जिसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गए. किसी तरह डीसी एसपी ने ग्रामीणों को शांत कराया. जिसके बाद अधिकारी मौके से रवाना हुए.

वंही स्थानीय ग्रामीणों के घायल होने के बाद पुलिस जबरन सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया जहां पुलिस की निगरानी मे सभी का इलाज किया जा रहा है.  वंही रंका थाने की पुलिस ने सरकारी काम मे बाधा डालने के आरोप मे सात ग्रामीणों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं तीन लोगो को हिरासत में लिया है.  जिसकी पुष्टि एसपी अमन कुमार ने टेलीफोन के माध्यम से की है.

डीसी ने बताया कि रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत भवन मे मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण करने गए थे.  लगभग साढ़े सात सौ परिवार को यंहा पर स्थापित करना है.  जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी सुविधाए मुहैया करानी है.  संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बहुत जल्द डीपीआर तैयार कर विस्थापन का काम शुरू किया जाएगा.  जिला प्रशासन की मंशा है की जल्द से जल्द विस्थापितों को यंहा पर स्थापित किया जा सके.

 वही एसपी ने कहा की मंडल परियोजना को लेकर रंका अनुमंडल के विश्रामपुर मे डीसी की अध्यक्षता मे बैठक की गई और स्थल का निरिक्षण किया गया.  जहां पर साढ़े सात सौ परिवार को डूब क्षेत्र से विस्थापित कर वंहा स्थापित करना है और सारी सुविधा प्रदान करनी है स्थल निरिक्षण के तहत स्थानीय लोगो ने इसका विरोध भी किया जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें समझा बुझा कर अलग कराया.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार  

 

 

Tags:GARHWA NEWSGarhwa Mandal DamMandal Dam newsVishrampurPoliceGarhwa Policepolice and public clashgarhwa update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.