✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के पीरटांड़ में नक्सली होने की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ का कांबिंग ऑपरेशन, नक्सली साहित्य समेत कई सामान बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:35:55 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): माओवादियों के खिलाफ गिरिडीह सीआरपीएफ और जिला पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जब पीरटांड़ थाना इलाके के नवासार गांव के जंगल में नक्सलियों के गुप्त मीटिंग होने की सूचना पर कांबिंग ऑपरेशन शुरू हुआ और जंगल के एक घर से नक्सली साहित्य के साथ कई सामान बरामद किया गया.

ये सामान हुए बरामद

कांबिंग ऑपरेशन में सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के अधिकारियों के साथ जिला पुलिस बल के जवान भी इस दौरान शामिल थे. संभवत पुलिस और सीआरपीएफ के आने की सूचना की भनक नक्सलियों को लगने के बाद नक्सली तो भाग खड़े हुए. लेकिन, जिस झोपड़ीनुमा घर में नक्सलियों का दस्ता बैठक कर रहा था. उसी घर से सीआरपीएफ ने 30 मीटर कोडेक तार के साथ एक कंटेनर, 15 से अधिक कंबल, खैनी, नमक के साथ कई घरेलू सामान के साथ नक्सली साहित्य और पिट्ठू बैग और सरकार और पुलिस विरोधी नारेबाजी से भरे पोस्टर बरामद किया है.

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था नक्सलियों का मकसद

जानकारी के अनुसार, कंटेनर का इस्तेमाल नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से रखा गया था. पुलिस और सीआरपीएफ ने नवासार के जिस घर से इन सामानों को बरामद किया है. वो भी किसी नक्सली संगठन से जुड़े किसी समर्थक का बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, नवासार जंगल के घर में कई बड़े हार्डकोर नक्सली के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ ने कांबिंग ऑपरेशन शुरू की थी.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Police and CRPF cPoliceCRPFcombing operationNaxalites in Pirtand of GiridihNaxalitesPirtand of GiridihGIRIDIH NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.