✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोदीडीह कांड में बढ़ी पुलिस की सक्रियता, शुरू हुई छापेमारी, अब आगे क्या 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:30:25 AM

धनबाद(DHANBAD): जोगता  के मोदीडीह कोल् डंप पर हुए विवाद और उसके बाद दर्ज हुई प्राथमिकी को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कई आरोपियों के घर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में कई थानों की पुलिस को लगाया गया था. जोगता  और लोयाबाद से कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. इस संबंध में अभी पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है. बता दें कि मोदीडीह  कोल् डंप  का विवाद  पुलिस के लिए चुनौती है, तो विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, विधायक मथुरा महतो के लिए भी लिटमस टेस्ट के समान है.  विधायक ढुल्लू महतो ने रविवार को धनबाद में संवाददाता सम्मेलन कर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वह सरकार का लठैत बन काम नहीं करे. 

30 नामजद सहित 700 अज्ञात पर केस 

विधायक ने कहा कि मोदीडीह कोल् डंप मामले में पहले भी एफआईआर की गई थी और फिर केस कर दिया गया है. बता दें कि पुलिस ने 30 नामजद सहित 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और अब गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है. कतरास के कोल् डंप फिलहाल अशांत बने हुए हैं. मोदीडीह में शनिवार को दो गुटों में झड़प हुई थी. पत्थरबाजी की गई थी. कई लोगों को चोटे आई, पुलिस के अधिकारी भी घायल हुए. इसके बाद थाना प्रभारी के लिखित बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ है. 

प्रशासन लठैत बनकर काम करना छोड़े 

विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि मुकदमे में उनके लोगों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है. प्रशासन ने ऐसा करना बंद नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी. उन्होंने झारखंड सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार इमानदारी पूर्वक काम नहीं कर रही है. धनबाद के कुछ चुनिंदा अधिकारी सरकार के लठैत बने हुए हैं. मामला चाहे जिस करवट बैठे, लेकिन पुलिस की सक्रियता बताती है कि जिनके खिलाफ मुकदमे हुए हैं, उनकी गिरफ़्तारी भी होकर रहेगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.