✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:55 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : अवैध बालू तस्करी के खिलाफ डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित पीरटांड़ के बराकर नदी के दुधनिया बालू घाट पर जिला प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गई है. इस दौरान टीम ने दुधनिया बालू घाट से करीब एक दर्जन अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

बताया जाता है कि डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को यह सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित पीरटांड़ के इलाके से बराकर नदी के माध्यम से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर बालू की तस्करी हो रही है और बालू को गिरिडीह से धनबाद भेजा जा रहा है. इसी सूचना के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. इस दौरान टीम ने पीरटांड़ के दुधनिया बालू घाट से करीब एक दर्जन ट्रैक्टर को जब्त किया है. टीम में डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पीरटांड़ थाना प्रभारी डीलसन बिरुवा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. इनके अलावा टीम में खनन विभाग के पदाधिकारी भी शामिल थे. पुलिस ने सभी बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है. बता दें कि पीरटांड़ इलाके से रात के अंधेरे में हर दिन ट्रैक्टर के माध्यम से बड़े पैमाने पर बालू की तस्करी कर धनबाद भेजने का सिलसिला पिछले कई माह से जारी था इसी सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Police action againstillegal sand smugglingpolice seizeda dozen sandladen tractors

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.