✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ पुलिस ने देवराज सरकार हत्याकांड का किया खुलासा,एक अपराधी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 5:36:47 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में होली के दिन हुए देवराज सरकार उर्फ नेमुआ सरकार हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है.इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी डेनी सरकार को गिरफ्तार कर लिया है.डीएसपी अजय आर्यन ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है.

केस में पांच आरोपियों पर कार्रवाई

 डीएसपी के मुताबिक, इस हत्याकांड के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी.अब तक इस केस में पांच आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है. इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि दो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

आरोपी डेनी सरकार का पहले से आपराधिक इतिहास

 पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी डेनी सरकार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज है.फिलहाल, पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट-विकास कुमार

Tags:Talvadanga murder case in Pakurcrime news pakurpakur crime newscrime news of pakurpakur crime news todaycrime newsnews crimepakur newsfarakka crime newsbaran crime newsmunger crime newsararia crime newsbarana crime newspathalgaon crime newscrime breaking newspakur district newsjharkhand crime newscrime news jharkhandrajasthan crime newsforbesganj crime newscrime news of jharkhandpakur_newspakurcrimetrue crimespeed newsnewscoal seizure newscrime story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.