रांची(RANCHI): सीएम हेमंत सोरेन के साहिबगंज के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की रिमांड अवधि 6 दिन और बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि ईडी ने इस अवधि को आठ दिन बढ़ाने की मांग की थी. मगर कोर्ट ने इसे छह दिन ही बढ़ाया है.
दरअसल, पंकज मिश्रा से साहिबगंज में अवैध माइनिंग और उसमें भागीदारी के संबंध में पूछताछ जारी है. वहीं, आपको बता दें कि ईडी की एक टीम अभी भी साहिबगंज में है और वो कई जगहों का दौरा कर रही है.
