✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:13:40 AM

देवघर (DEOGHAR): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी के आला अधिकारियों ने एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और देवघर कॉलेज का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के तहत वो 12 जुलाई को दोपहर में देवघर हवाई अड्डा पर उतरेंगे. वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री का पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम होगा. जानकारी के अनुसार बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के बाद देवघर कॉलेज जाएंगे. जहां आम जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान जिले में चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन भी पीएम कर सकते हैं. साथ ही झारखंड को कई सौगात भी दे सकते हैं.

एयरपोर्ट निरीक्षण

पीएम के कार्यक्रम को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन संजीव कुमार केंद्रीय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल और झारखंड के डीजीपी ने पीएम के सभी संभावित जगह पर होने वाले कार्यक्रम का स्थल निरीक्षण किया. इनके साथ जिला के आला अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना भी की. केंद्रीय नागर सचिव ने बताया की पहले पटना, रांची, कोलकाता के लिए उदघाटन के अगले दिन से विमान सेवा शुरू की जा सकती है. फिर आने वाले दिनों में अन्य जगहों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी. झारखंड के मुख्यसचिव सुखदेव सिंह ने कहा की पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और दुरुस्त विधि व्यवस्था रहेगी. वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर मौजूद रहे, इन्होंने कहा की पीएम का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.