✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में 10 नवंबर को PM मोदी का रोड शो, सुरक्षा में तैनात होंगे 3 हजार जवान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:03:29 AM

रांची (RANCHI) : 10 नवंबर (रविवार) को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. विधानसभा आम चुनाव 2024 में चुनावी कार्यक्रम के तहत वे रांची के ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक रोड शो भी करेंगे. इसके लिए एसपीजी की टीम शुक्रवार सुबह ही रांची पहुंच गई. पीएम के आगमन और रोड शो को लेकर रांची पुलिस भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ढाई किलोमीटर तक होने वाले इस रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. रांची डीआईजी, एसएसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी. पीएम मोदी रोड शो के जरिए जनाधार को और मजबूत करेंगे. अपने रोड शो के जरिए पीएम आम जनता से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह को फिर से विधायक बनाने की अपील भी करेंगे. यहां से वे झारखंड की जनता को संदेश भी देंगे.

टूटी सड़कों की हो रही मरम्मत

पीएम उसी दिन गुमला और बोकारो के चंदनक्यारी का भी दौरा करेंगे. गौरतलब है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए फ्लाईओवर बना रही कंपनी ने भी काम तेज कर दिया है. कई सड़कों के नीचे उखड़ी और टूटी सड़क की मरम्मत की जा रही है. पिस्का मोड़ से रातू रोड की ओर सड़क को ब्लैकटॉप करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

मोदी के काफिले में झारखंड के कई दिग्गज राजनेता भी शामिल होंगे. ऐसे में पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है. आम लोग भी इस बार मोदी को रोड शो में देखने के लिए उत्सुक हैं, गली-मोहल्लों में चर्चाएं चल रही हैं. आपको बता दें कि, रांची में पहले चरण में 13 नवंबर को ही मतदान होना है. रातू रोड में बैरिकेडिंग की जा रही है. रातू रोड शो के चलते पुलिस प्रशासन बैरिकेडिंग कर रहा है. यह बैरिकेडिंग ओटीसी ग्राउंड से ही की जा रही है, ताकि आम लोग सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े हो सकें. तगड़ा सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जा रहा है. अधिकारी लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं वैसे तो बीजेपी का गढ़ होने के बावजूद यह सड़क सालों से उपेक्षित है, लेकिन पीएम के दौरे को देखते हुए नगर निगम की पूरी टीम ताम-झाम और साजो-सामान के साथ सड़क पर नजर आ रही है. बड़ी गाड़ियों से युद्ध स्तर पर नालों की सफाई की जा रही है. सड़क पर भी सफाई का काम चल रहा है.

 

 

Tags:pm modi ranchi roadshowpm modi roadshow in ranchipm modi in ranchipm modi roadshow in jharkhandpm modi in jharkhandnarendra modi roadshow in ranchiranchi modi roadshow livemodi ranchi roadshow todaypm narendra modi in ranchi roadshowpm modi roadshow ranchi livenarendra modi roadshow ranchiroadshowmodi in ranchimodi roadshowranchipm modi roadshowranchi roadshow bjppm modi welcome in ranchinarendra modi today in ranchiNovember 10PM Modi's roadshow in Ranchijharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand election newsjharkhand newsjharkhand electionsjharkhand election datejharkhandjharkhand assembly electionsassembly election 2024jharkhand assembly elections 2024jharkhand election 2024 dateassembly electionsassembly elections 2024assembly electionjharkhand election news live todayjharkhand assembly election news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.