✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी को पीएम मोदी देंगे 16 सौ करोड़ की सौगात, रातू रोड और रांची रेलवे स्टेशन का क्या मिलेगा , पढ़िए खबर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:58:12 AM

रांची(RANCHI): झारखण्ड के दौरे पर आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रांची को एक हजार करोड़ रुपये का सौगात आगामी 12 जुलाई को देवघर से ऑनलाइन उद्घाटन कर देंगे. रांची सांसद संजय सेठ ने इसकी जानकारी दी. संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर कहा कि रांची के व्यस्तम सड़क रातू रोड निवासियों के लिए करीब 535 करोड़ रुपये के लागत से एलिवेटर रोड और पूरे देश में पांच सबसे सुन्दर रेलवे स्टेशन  का चयन रांची रेलवे स्टेशन के तौर पर हुआ है. इसके लिए करीब 447 करोड़ रूपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जायेगा. संजय सेठ से कहा कि रांची का एक बड़ा  तबका रातू रोड में रहता है और आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है. जल्द ही सिंगल पिलर एलीवेटर रोड बनने से रातू रोड वासियों को जाम से मुक्ति मिल जायेगा.

संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री रांची संसदीय क्षेत्र को करीब 16 सौ करोड़ का उपहार देंगे और अब रांची से जमशेदपुर की दूरी कम हो जायेगा, क्योंकि रांची टाटा मार्ग के सेकंड फेज का भी देवघर से ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा. सांसद संजय सेठ ने कहा कि एक जुलाई से देश में पॉलिथीन पर पाबंदी लग गया है और हम पिछले छः माह में 50 हजार जूट की थैली का वितरण रांची संसदीय क्षेत्र में किया और अभी और 50 हजार थैले का वितरण किया जायेगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.