✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएम मोदी बने ग्लोबल लीडर, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ रचा इतिहास

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 2:17:30 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया इतिहास रच दिया. उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के पार पहुंच गई है. इस उपलब्धि के साथ वे इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं. यह आंकड़ा न केवल उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि डिजिटल माध्यमों पर उनकी मजबूत उपस्थिति को भी रेखांकित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. तब से लेकर अब तक उन्होंने इस मंच का सक्रिय रूप से उपयोग किया है. सरकारी कार्यक्रमों, विदेश दौरों, जनसभाओं, सांस्कृतिक आयोजनों और व्यक्तिगत पलों से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो साझा कर वे सीधे लोगों से संवाद करते रहे हैं. जानकारी के अनुसार उन्होंने अब तक 1200 से अधिक पोस्ट साझा किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि वे स्वयं किसी को फॉलो नहीं करते, लेकिन उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है.

फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं. इंस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो करीब 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के लगभग 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इन सभी प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स को जोड़ दिया जाए, तब भी यह संख्या प्रधानमंत्री मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम ही रहती है.

भारतीय राजनीति के संदर्भ में भी प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर काफी आगे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय नेता हैं, जबकि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी की पहुंच और प्रभाव अन्य नेताओं की तुलना में कहीं अधिक है.

डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है. उन्होंने शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया है. इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स), फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे नियमित रूप से देश और दुनिया के लोगों से जुड़ते रहे हैं. यही कारण है कि उनकी डिजिटल लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजराइल पहुंचे हुए हैं. वहां उन्हें इजरायली संसद नेसेट द्वारा स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया. यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. यह पुरस्कार भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में उनके नेतृत्व और योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया. संसद में उनके संबोधन के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया.

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक प्रभाव, डिजिटल रणनीति और जनसंपर्क शैली का प्रतीक माना जा रहा है. यह उपलब्धि उन्हें विश्व राजनीति में सोशल मीडिया के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल करती है

Tags:PM Modibecomes global leadercreates history100 million followersInstagramModiPMglobal leadernational

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.