✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी व सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, कही ये बात

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:11:48 PM

रांची(RANCHI): कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी आज 9 दिसंबर को 79वां जन्मदिवस मना रही है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से लेकर कई नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी है. साथ ही सोनिया गांधी के दीर्घायु और उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर सोनिया गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.’

वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है. अपने सोशल मीडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि, ‘कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.’

 

Tags:PM Narendra modiPM Narendra modi Greetings Sonia Gandhi birthdaySonia Gandhi birthdaySonia Gandhi 79th birthdayपीएम मोदीसीएम हेमंत सोरेनसोनिया गांधीकांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधीराज्यसभा सांसद सोनिया गांधीकांग्रेसPM ModiCM Hemant SorenSonia Gandhiformer Congress President Sonia GandhiRajya Sabha MP Sonia GandhiCongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.