✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएम मोदी ने बाबा बैद्यनाथ के चरणों में समर्पित की 16 हजार करोड़ की योजनाएं , बोलें - शॉर्टकट की राजनीति से रहें दूर, शॉर्ट सर्किट का रहेगा खतरा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:09:07 AM

देवघर(DEOGHAR): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा नगरी में एक आम सभा को संबोधन किया. इस संबोधन में उन्होंने कहा कि एक तरफ बाबा का आशीर्वाद मिला और दूसरी तरफ जनता का आशीर्वाद मिला. हमने हजारों करोड़ों की परियोजना को बाबा के चरणों में अर्पित किया है. जिस नए एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए में आया था आज उसका उद्घाटन करने का मौका मिला. पहले की सरकारों में शिलान्यास कोई करता था और पत्थर लगाने कोई और आता था. मगर हमारी सरकार ने इसकी परिभाषा ही बदल दी है. देवघर में आज हमने 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाएं रखी है. देवघर में शिव भी है और शक्ति भी है. यहां देश के कोने-कोने से लोग आते है. लोगों को भले भी एक दूसरे की भाषा नहीं आए लेकिन हम सभी भक्ति से एक साथ जुड़े हुए है. आज पर्यटन दुनिया के अनेक देशों में व्यापार का माध्यम बना हुआ है. भारत के कोने-कोने में पर्यटन की शक्ति आपार है, हमें इसे और बढ़ाना है.

तीर्थस्थलों को आधुनिकरण का कार्य जारी

  प्रधानमंत्री ने कहा आज कल लोग दुनिया की अलग-अलग चीजों को जानना चाहती है. भारत में जब पर्यटक आते है तो उन्हें हजारों सालों की विरासत दिखती है. हमने देश के जिन भी तीर्थस्थलों को आधुनिकरण से जोड़ा है, वहां भक्तों की संख्या अधिक हुई है. जब से काशी विश्वनाथ का सुंदरीकरण हुआ है तब से कई गुणा अधिक यात्री काशी आए है. इसके कारण वहां के सभी दुकानदारों का व्यापार बढ़ा है. ऐसा ही प्रभाव केदारनाथ में देखने को मिल रहा है. केदारनाथ में शुरुआती 2 महीने में दो लाख के लगभग लोग आते थे, मगर अब 2 महीने में 9 लाख लोग दर्शन करने आ चुके है. वहीं, स्टेचू ऑफ यूनिटी बनने के बाद लाखों की तादाद में लोग आते है और इसका सीधा लाभ वहां के आदिवासियों को होता है. झारखंड में भी बढ़ती आधुनिकरण पर्यटन को बढ़वा देगी और रोजगार के साधन बढेगा. हमने भगवान बिरसा मुंडा के दिवस 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. हमे विश्वास है जो परियोजना हमने शुरु की है वो झारखंड में विकास लायेगी. आपका प्यार देखकर मुझे लग रहा आपको भी सबका साथ सबका विकास चाहिए.

पहले की सरकार में सेवा भाव नहीं, सत्ता भाव     

हमारी सरकार में गरीब, आदिवासी और दलित हमारी सरकार की प्राथमिकाता में सबसे पहली है. साथियों आज बाबा धाम में आपसे एक सवाल करना चाहता हुए, आज जो काम हो रहें है वो पहले क्यों नहीं  हुआ. पहले की सरकारों में सेवाभाव नहीं सत्ता भाव था. पहले की सरकारों को सिर्फ सत्ता चाहिए थी, पहले जिसके पास पहुंच थी, पैसे थे उनको सारी सुविधा पुहंच जाती थी और गरीबों को कुछ नहीं मिलता था. हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करती है. हम गांव-गांव तक सड़के बना रहे हैं. झारखंड के 12 लाख गरीब भाई को पक्के घर मिले है. गरीब से गरीब घर तक गैस पहुंचे है, हमारी प्राधमिकता में सबसे पहले गरीब है और इससे गरीबी दूर करने का नया जोश पैदा हुआ है. कोरोना काल में हमने गरीब को मुफ्त वैक्सीन से लेकर, खाने पीने की व्यवस्था की. झारखंड के भी लाखों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. झारखंड में स्वास्थ्य सेवा एम्स के आने से बढेगा. झारखंड के 12 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया है. लोगों को इससे 1400 करोड़ रुपए बचे है. अगर यह योजना नहीं होती तो कितनी मां अपनी बीमारी को बताती तक नहीं क्योंकि उनको लगता मेरा बेटा कर्ज में चला जाएगा. मगर आप घबराना नहीं मां तुम्हारा दूसरा बेटा सदन में बैठा है. झारखंड में 90 से अधिक एकलभ्य स्कूल बन रहा है. क्या आप लोग कभी कल्पना कर सकते थे, पाइप से गैस और सीएनजी से मिल रही है. युरीया पर विदेशी निर्भरता को कम करेंगा.

 मुफ्त की योजना से रहें सावधान

 संताल परगना के लिए 4 लेन सड़क का विस्तार किया गया है. झारखंड को समुद्री रास्ते से भी जोड़े जा रहे है. इससे झारखंड के आदिवासी को काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा. आज हमारे देश के सामने एक चुनौती है शॉर्टकट की राजनीति की. शॉर्टकट अपनाने वालों का एक न एक दिन शॉर्टसर्किट हो जाता है, हमें इससे दूर रहना है. आजादी के बाद जो राजनीतिक पार्टी सत्ता में रहें. हमारे साथ जो देश आजाद हुए वो कहां निकल गए और हम कहां के कहां रह गए. आज हमारी सभी काम बिजली पर निर्भर हो गई है. लेकिन बिजली बिना फैक्ट्री से बिजली पैदा नहीं कर सकती. बिजली पैदा करने के लिए फैक्ट्री लगाना पड़ता है. शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी एयरपोर्ट, मेडिकल नहीं बनाएंगे. फ्री की चीजों का ऐलान करने वालों से सावधान रहिए. बाबाधाम को स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी भी संताल के लोगों की है. हम सभी शपथ ले न गंदगी करेंगे और न करने देंगे. झारखंड और देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें इन सभी बातों का धयान रखना होगा. संबोधन के अंत में उन्होंने भारत माता की जयकारें लगाए.

रिपोर्ट: विशाल कुमार, रांची            

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.