✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा के नगर उंटारी क्षेत्र में पीएम आवास के कोऑर्डिनेटर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:32:06 AM

गढ़वा(GARHWA)- गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना अंतर्गत एक गंभीर आपराधिक घटना हुई है.जानकारी के अनुसार तुलसीदामर घाटी में अज्ञात अपराधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लाक कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी है. सिराज अहमद गढ़वा थाना क्षेत्र के जलवा के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाकर बैठे हैं अपराधियों ने घाटी के मोड़ के पास गाड़ी रोक कर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए.उस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सिराज अहमद को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

क्या कहना है पुलिस का

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची. एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के अलावा थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह के अलावा भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो समेत सभी लोग अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ के अनुसार अनुसंधान किया जा रहा है सभी पहलुओं की जांच हो रही है.शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सांप दिया गया है. इस घटना से प्रखंड के कर्मियों में चिंता देखी जा रही है.

Tags:JharkhandGarhwaPM housing coordinator murderedCrime newsJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.