✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से आज ईडी करेगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:04:59 AM

रांची (RANCHI): पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप अभी रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है. जहां आज ईडी के अधिकारी उनसे जेल में ही पूछताछ करेगी. बता दें कि दिनेश पर करीब 150 मामले दर्ज है. साथ ही उनके ऊपर 30 लाख रुपए का इनाम भी थी. आज की पूछताछ में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ईडी के समक्ष पीएलएफआई से जुड़े कई राज खोल सकता है. साथ ही यह भी पूछताछ हो सकती है उसने किन-किन लोगों से लेवी वसूली और उसने कहां-कहां उस पैसे को निवेश किया है. इस बात की जानकारी ईडी को मिल सकता है.

नेपाल से एनआई ने किया था गिरफ्तार  

ध्यान रहे कि दावा किया जा रहा है कि दिनेश गोप को एनआईए की टीम ने नेपाल स्थित किसी जगह से गिरफ्तार किया था. लेकिन खबर यह आ रही थी कि दिनेश गोप पुलिस के डर से नेपाल में बैठकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा है. हालांकि पीएलएफआई का कमर पहले ही झारखंड पुलिस तोड़ चुकी थी और इसके दर्जनों सदस्य या  तो गिरफ्तार किये जा चुके थें या पुलिस इनकांटर में उन्हे मार गिराया गया था. लेकिन बावजूद इसके दिनेश गोप नेपाल में बैठकर उगाही कर रहा था. इसी बीच दिनेश गोप नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही जांच एजेंसियों ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया. 

Tags:PLFI supremoDinesh Goplodged in Ranchi jailwill be interrogatedby ED todaymany secretswill be revealed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.