☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी रांची से सटे औद्योगिक नगरी पतरातू में बनेगा तारामंडल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी रांची से सटे औद्योगिक नगरी पतरातू में बनेगा तारामंडल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

टीएनपी डेस्क: राजधानी रांची से सटे पतरातू में तारामंडल बनाया जाएगा. इसके अलावा डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने की भी योजना है. इसके लिए जियाडा की 28 एकड़ जमीन तय की गई है. इसको लेकर रामगढ़ के अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि ने जमीन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि पतरातू अंचल के पीटीपीएस हेसला पंचायत सचिवालय के उत्तर- पूरब दिशा की 28 से 29 एकड़ जियाडा भूमि पर तारामंडल, डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया.

आपको बताते चलें कि पतरातू में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने को लेकर भू अर्जन विभाग की ओर से वर्ष 1960 से लेकर 1984 तक पतरातू अंचल क्षेत्र के लगभग 25 गांवों के रैयतों से 6500 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. इसमें सरकार लगभग 298 एकड़ जमीन झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास (जियाडा) रांची को हस्तांतरित कर चुकी है.

तारामंडल के बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

जमीन निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि यहां पर तारामंडल के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के बनने से पतरातू का गौरव बढ़ेगा.

Published at:18 Apr 2025 11:34 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsRanchi newsPatratuPlanetarium will be built in the industrial city of Patratuपतरातू में बनाया जाएगा तारामंडलतारामंडलPlanetarium in patratu
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.