✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में छूटे क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, नगर निगम ने किया निरक्षण

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 1:03:07 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग शहर के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. जिसके तहत अमृत योजना के अंतर्गत संचालित हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना के तहत अब तक पानी से वंचित रह गए क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नगर आयुक्त ने पूरी तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने मुख्य रूप से वार्ड संख्या-02 का दौरा कर पाइपलाइन से वंचित गलियों और सीमावर्ती क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया. इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अधिकारियों को संबंधित इलाकों की समस्याओं से अवगत कराया.

निरक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यन्यवन एजेंसी एलएंडटी (L&T) के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनकर और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट अरुण कुमार बाउरी को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से अछूते सभी क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण और मैपिंग का कार्य शुरू किया जाए. एल एंड टी द्वारा सर्वे पूरा होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों से उन क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. पार्षदों द्वारा सत्यापित प्रतिवेदन को नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने की प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

इसके साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था को परखने के लिए आवश्यकता के अनुसार जुड़वा जलमीनार से हाइड्रो टेस्टिंग भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंतिम उपभोक्ता तक पानी का प्रेशर सुचारू रूप से पहुँच रहा है. यदि तकनीकी खराबी के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुँचता है, तो विभाग को तत्काल एक नई पूरक योजना प्रस्तावित की जाएगी. बता दें, इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, कनीय अभियंता और तकनीकी कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Tags:Hazaribagh Amrit YojanaHazaribagh pipeline laying workHazaribagh Municipal CorporationAmrit Scheme Hazaribaghwater pipeline project HazaribaghHazaribagh water supply newspipeline inspection Hazaribaghurban development Hazaribaghdrinking water project JharkhandHazaribagh civic infrastructure

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.