✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: ओरमांझी में दो परिवार के बीच सुअर चराने के विवाद तीन लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:50:33 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में पिछले कुछ समय में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. दिनदहाड़े यहां लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है. अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. इसी कड़ी में रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा कि सूअर चराने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. अपने ही परिवार के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

जांच में जुटी पुलिस 

बता दें कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाठी,डंडे और दौली से मार कर हत्या कर दी गई.मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.बताया जा रहा है कि मृतकों में सभी एक ही परिवार के हैं.यह विवाद सुअर चराने को लेकर शुरू हुआ था.बाद में नोकझोंक शुरू हुई और बात इतनी  बढ़ गई कि गुस्से में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस वरदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

 रिपोर्ट: समीर 

Tags:jharkhandranchimurder in ranchiPig grazing dispute between two families in Ormanjhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.