✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क पर काल बनकर दौड़ी पिकअप वैन, 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:58:55 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा के लिए 28 जनवरी का दिन हादसे का दिन रहा. जिले के शहरी क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वैन मौत बनकर सड़क पर दौड़ी. अलग-अलग जगहों पर इस पिकअप वैन के कारण कई हादसे हुए. इन हादसों में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पहली घटना एसपी आवास के पास घटित हुई. यहां अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. लेकिन यहां पिकअप वैन नहीं रुका बल्कि वैन और भी तेजी से भागने लगा. इसी दौरान जिला मुख्यालय चौराहे के पास इस पिकअप वैन ने एक बार फिर एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल पिकअप के अगले हिस्से में फंस गया. जिससे मोटरसाइकिल सवार किनारे फेंका गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

लेकिन हद तो तब हो गई जब वैन एक जगह रुकने की जगह और भी तेज रफ्तार में कचहरी मोड़ होते हुए पतरा टोली से शंख नदी की ओर भागने लगा. इसी बीच इस पिकअप ने कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया.

इसके बाद शंख नदी के समीप इसी पिकअप वैन में आग लग गयी. ऐसे में स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और उसमें सवार 3 लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, पुलिस पूरे मामले पर बयान देने से बच रही है. आरोपी ड्राइवर को कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इस घटना के पीछे की मूल वजह ड्राइवर के नशे में होना बताया जा रहा है.

रिपोर्ट: गौतम

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटलोहरदगालोहरदगा सड़क हादसासड़क हादसाअनियंत्रित पिकअप वैनमौतदुर्घटनाJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateLohardagaLohardaga Road AccidentRoad AccidentUncontrolled Pickup VanDeathAccident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.