✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक और सवार दोनों की हुई मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:46:41 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला. पश्चिम बंगाल की सीमा पर शिकारीपाड़ा थाना के लौड़ी पहाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गई है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. 

दोनों के शव को भेजा गया फूलो झानो मेडिकल कॉलेज 

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के काटाबाग निवासी सोमलाल सोरेन अपने रिश्तेदार विजय मुर्मू उम्र के घर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव आए थे. कालीपाथर से दोनों वापस रामपुरहाट के काटाबाद जा रहे थे. उसी दौरान रामपुरहाट की ओर से पानी का जार लोड एक पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुचीं और दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना लौट गई. घटना के बाद पिकअप वैन का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. पिकअप को थाना लाकर रखा गया है. पुलिस ने मंगलवार को  पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट. पंचम झा 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhandbreaking newsranchi newsjharkhand latest newslatest newstop newsroad accident in dumkadumka accident newsdumka trending newsdumka latest newsdumka breaking newsPickup van collides with bikeboth bike driver and rider died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.