✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: चौथे दिन भी गोइलकेरा में पत्थर से सिर कूचकर व्यक्ति की हत्या,जानें क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:56:07 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा- तफरी  मच गई जब बिला गांव चौक से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति की  पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. आपको बताएं कि यहां लगातार चौथे दिन हत्या की गई है. 

जांच में जुटी पुलिस 

बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. वही नक्सली पर्चा बरामद होने को लेकर अभी तक एसपी अशुतोष शेखर ने स्पष्ट नहीं किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है. नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है. हत्या के स्थान पर नक्सलियों से जुड़ा कोई पर्चा नहीं मिला है. शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

मुखबिरी के आरोप में लगातार हो रही हत्या 

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई क्षेत्रों में लगातार माओवादियों की ओरा से मुखबिरी के नाम पर ग्रामीणों की हत्या की जा रही है. हत्या से एक बार फिर से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते में शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. शव का सिर पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया है. इससे शव की पहचान नहीं हो सकी है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा 

Tags:jharkhandchaibasacrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.