✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क हादसे में युवक की मौ'त, ग्रामीणों ने किया गिरिडीह के चतरो-बेंगाबाद रोड को घंटों जाम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:04:01 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): शहर के चतरो-बेंगाबाद रोड पर तेज़ रफ्तार में एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. वैन सहित चालक मौके से फरार हो गया. घटना शनिवार देर रात की है. घटना के बाद आस-पास के लोग युवक की मदद के लिए भागे. लोगों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी. सभी घटनास्थल पर पहुंचे. इलाज के लिए आनन-फानन में घायल युवक को गिरिडीह लाया गया. यहां युवक की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. घायल को धनबाद ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई.     

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम

मृत युवक का नाम गणेश प्रासद है. वह शाहरपुरा के रहने वाले है. शनिवार की शाम वह अपने घर से बाहर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे खड़ा था. तभी चतरो-बेंगाबाद रोड पर सामने से तेज रफ्कार में आ रही पिकअप वैन उसे टक्कर मार दी. अचान हुए घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. लोग युवक की तरफ भागे. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए गिरिडीह ले गए. यहां युवक की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. घायल को धनबाद ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गणेश वर्मा अपने घर के विपरीत दिशा में बरगद पेड़ के पास खड़ा था. उसी वक्त चतरो की ओर से आ रही तेज पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी. रात होने के कारण लोग गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए.

यह भी पढ़ें:

ओडिशा पुलिस की जमशेदपुर में छापेमारी, 24 टन अवैध स्क्रैप बरामद

मुआवजे की मांग को लेकर घंटों रहा सड़क जाम            

गणेश के निधन के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह चतरो बेंगाबाद मुख्य मार्गो जाम कर दिया. जानकारी पर नवडीहा ओपी प्रभारी चंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. लोगों से जाम हटाने को कहा. लेकिन ग्रामीण मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर रोड पर ही जमे रहें. ग्रामीणों का कहना था कि अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौक पर पहुंचकर लिखित रूप से आश्वासन दें तभी जाम हटाया जाएगा. रोड जाम के कारण लगभग हजारों वाहन का आवागमन बाधित हुआ. सैकड़ों कोयला गाड़ी और कोयला लदी साईकिल खड़ी धूप में कई घंटे रही.  झारखंड से बिहार हर दिन कोयले की तस्करी साइकिल के माध्यम से किया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण आज सड़क जाम में देखने को मिला. जो प्रशासन पर भी सवाल खड़ा करती है. प्रशासन के चुपी के कारण हर दिन सैकड़ों साइकिल और बैलगाड़ी से कोयले की तस्करी की जा रही है.

रिपोर्ट: दीनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.