✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिकनिक मनाने आया बिहार का युवक जलप्रपात में डूबा, खोज जारी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:43:55 AM

चतरा (CHATRA): चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक तमासिन जलप्रपात में पिकनिक मनाना एक युवक को भारी पड़ गया. यह युवक बिहार के गया जिले से झारखंड धुमने आया था. इसी दौरान दोस्तों के साथ तमासिन जलप्रपात पहुंचा. यहां जलप्रपात में नहाने के दौरान वह अचानक पानी में डूब गया. घटना रविवार की है. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. फिलहाल गोताखोर युवक की खोज कर रही है.

जलप्रपात में डूबने से मौत के आंकड़े

आमतौर पर स्कूली और कॉलेज छात्र घूमने-फिरने जलप्रपात पहुंचते हैं. इस दौरान मस्ती और जोश में सभी अपने होश खो बैठते है. तैश में अधिक पानी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं और इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो जाती है. इन मौतों के आकड़े आपको भी डरा सकते हैं. बता दें कि हुंडरू, दशम और जोन्हा झारखंड के कुछ प्रमुख जलप्रपातों में से एक है. पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इन वाटरफॉल में हर साल 18 से 20 लोगों की डूबने से मौत हो जाती है. फॉल और डैम में डूबने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की होती है.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.