✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2024 चुनाव में जनता हेमंत सरकार को ऐसा सबक सिखाएगी की JMM के झंडा ढोने के लिए भी नहीं बचेंगे लोग- रघुवर दास

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:49:01 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बीजेपी के 20 साल का जंग वाले बयान पर पलटवार किया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जवाब देते हुए, कहा कि हेमंत सोरेन बार-बार 20 सालों की बात करते हैं उन्हें याद होगा कि इन 20 सालों में 5 बार सोरेन परिवार का ही मुख्यमंत्री झारखंड में रहा है, जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार बनी तब तक झारखंड शर्मसार हुआ, झारखंड मुक्ति मोर्चा जल जंगल जमीन की बात करने वाला सत्ता में आते ही झारखंड के जल जंगल जमीन और प्रकृति की लूट में लग जाती है.

झारखंड में लूट भ्रष्टाचार चरम पर है- रघुवर दास

रघुवर दास ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि 2007 में किस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर झारखंड की प्रकृति का दोहन किया. हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं और 4 सालों में किस तरह झारखंड के जल जंगल जमीन समेत अन्य की लूट भ्रष्टाचार चरम पर है, वह पूरे झारखंड के लोग देख रहा हैं.

2024 चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी

झारखंड की जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएगी उनके विधायक प्रतिनिधि और उनके दो दो बड़े अधिकारी करोड़ों के भ्रष्टाचार का गबन में जेल में हैं, आज तक अपने विधायक प्रतिनिधि को उन्होंने हटाया नहीं, हेमंत सोरेन यह बात सही कह रहे हैं कि आने वाले 2024 चुनाव में जनता इनको ऐसा सबक सिखाएगी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडा ढोने के लिए लोग नहीं बचेंगे.

जानिए क्या था बयान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर एक बयान दिया था जिसमे उन्होनें कहा था कि झारखंड में भाजपा का 20 साल का जंग लगा है, जिसे हमने आधा साफ किया, जनता ने इस बार मौका दिया तो पूरा साफ कर भाजपा के झंडा ढोने वाले लोग भी झारखंड में नहीं बचेंगे.

                                                                                      

 

Tags:elections2024 electionsHemant SarkarJMM's flagRaghubar DasJMMJHARKHANDUPDATEJHARKHANDPOLITICSTRENDINGJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.