✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुखद : दुमका में आम लोगों के लिए सरकार ने बनवाया स्वीमिंग पुल, 15 मई से आनंद ही आनंद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:20:10 AM

दुमका(DUMKA): दुमका के सरकारी बस पड़ाव में निर्मित स्वीमिंग पूल का आनंद 15 मई से लोग ले सकेंगे. 25 जनवरी 2020 को इसका उद्घाटन हुआ था. लेकिन उद्घाटन के साथ ही कोरोना रूपी ऐसा ग्रहण लगा कि लोगों को इसके लिए 3 वर्ष इंतजार करना पड़ा.

उपराजधानी के तर्ज पर दुमका को सजाने संवारने की है प्रयास

अलग के झारखंड राज्य बनने के बाद दुमका को उपराजधानी का दर्जा मिला. दुमका को उपराजधानी के तर्ज पर सजाने और संवारने की पहल शुरू हुई. प्रशासनिक स्तर से महसूस की गई कि यहां भी एक स्वीमिंग पूल होना चाहिए. ताकि यहां के लोगों को स्वीमिंग पूल का आनंद लेने के लिए पश्चिम बंगाल या अन्य जगहों की ओर रुख ना करना पड़े. साथ ही स्वीमिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने की चाहत रखने वालों की प्रतिभा कुंठित ना हो. 

झारखंड में बीजेपी की सरकार रहते हुए शुरू हुआ था निर्माण कार्य

पूर्व की बीजेपी सरकार में दुमका में स्वीमिंग पूल निर्माण पर मोहर लगी थी. तत्कालीन उपायुक्त मुकेश कुमार के अथक प्रयास से दुमका के सरकारी बस पड़ाव परिसर में तरणताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ. स्वीमिंग पूल बनकर तैयार होता उससे पूर्व ही 2019 के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गयी. चुनाव सम्पन्न हुआ और हेमंत सोरेन की ताजपोशी हुई. सरकार बनते ही स्वीमिंग पूल के अधूरे कार्य को पूरा किया गया. सत्ता में आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका वासियों को स्वीमिंग पूल के रूप में पहली सौगात दी थी.

25 जनवरी 2020 को सीएम हेमंत सोरेन ने किया था उद्घाटन 

दुमका को उपराजधानी का दर्जा होने के कारण गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम यहां झंडोत्तोलन करते हैं. 25 जनवरी 2020 को सीएम हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने दुमका पहुचे. सीएम बनने के बाद पहली बार दुमका पहुंचने पर हेमंत सोरेन ने दुमका वासियों को स्वीमिंग पूल की सौगात दी. अर्थात 25 जनवरी 2020 को इसका उद्घाटन हो गया.

उद्घाटन के साथ ही लगा कोरोना रूपी ग्रहण

स्वीमिंग पूल का उद्घाटन हुआ तो लोगों की उम्मीदें जगी. लगा कि अब अपने शहर में ही स्वीमिंग पूल का आनंद लेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कोरोना रूपी महामारी ने लोगों के पग को स्वीमिंग पूल तक जाने से रोक दिया. लोग घरों में कैद हो गए. नतीजा स्वीमिंग पूल चालू नहीं हो सका.

वर्तमान डीसी रविशंकर शुक्ला का प्रयास लाया रंग

कोरोना से जब हालात सामान्य हुआ तो वर्तमान डीसी रविशंकर शुक्ला ने स्वीमिंग पूल चालू करने की दिशा में पहल शुरू की. उनका प्रयास रंग लाया. रंग रोगन के बाद दुमका का स्वीमिंग पूल 15 मई से आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा.

तैराकी के लिए देने होंगे दो हजार

यहां पर तैराकी का आनंद लेने वालों को एक माह के लिए दो हजार रुपया देना होगा. इसमें बालक व बालिका भी स्वीमिंग का आनंद ले सकेंगे. अभी यह तय नहीं हुआ है कि दोनों के लिए कौन सा समय निर्धारित होगा. जल्द ही इसका भी निर्धारण हो जाएगा. दुमका में पहली बार पूल की शुरूआत हो रही है. यहां के लोगों के लिए यह अनूठा होगा.

लंबे इंतजार के बाद जब स्वीमिंग पूल चालू होने जा रहा है

लंबे इंतजार के बाद जब स्वीमिंग पूल चालू होने जा रहा है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि इसका रख रखाव अच्छे ढंग से हो. इससे एक तरफ लोग जहां अपने शहर में स्वीमिंग पूल का आनंद ले सकेंगे वहीं दूसरी ओर स्वीमिंग पूल में अपना भविष्य संवारने वालों के मार्ग में कोई बाधा उत्पन्न ना हो.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:People will be able to enjoy swimming pool in the capital from May 15know why there was an eclipse for 3 years

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.