✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो ने भाजपा को बताया मनुवादी, कहा- भाजपा के गन पॉइंट पर अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:37:02 PM

रांची (RANCHI): भाजपा राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप पर हमलावर है. रांची से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेता झामुमो सरकार पर निशाना साधा रहे है. इसी कड़ी में देर शाम दिल्ली में भाजपा नेता जफर इमाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमन्त सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. जिसके बाद झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गयी है. इसी कड़ी में भाजपा के सवालों को लेकर झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर जम कर हमला बोला.

आदिवासी अल्पसंख्यक का विकास

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में आदिवासी अल्पसंख्यक का विकास हो रहा है.राज्य को एक आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है,लेकिन इन सब से भाजपा बौखला गयी है.साथ ही समन्वय समिति में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सदस्य बनाया गया.यही सब कारण है कि अब भाजपा अनर्गल बयान दे कर चर्चा में बनी रहना चाहती है.यह वही भाजपा है जिसने अजित पवार पर दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया,हेमन्त विश्वाशर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट बताया लेकिन बाद में सभी भाजपा में शामिल हो गए.तो वह साफ हो गए.भाजपा से जो सवाल पूछने का काम करता है उस पर ऐसा आरोप लगाना शुरू कर दिया जाता है.

सरकार को तोड़ने तक की कोशिश- सुप्रियो भट्टाचार्य

हेमन्त सोरेन से भाजपा इस लिए बौखला गयी है क्योंकि उन्हें मालूम है कि 2024 में इनका क्या हाल होने वाला है.पहले कोरोना में वैक्सीन और अन्य चीजों में रोका गया.हमारे हिस्से का रॉयल्टी को नहीं देना,केंद्रीय ऐजेंसी की कार्रवाई से सरकार को बदनाम करने के साथ सरकार को तोड़ने तक कि कोशिश की गई. लेकिन जनता जवाब देने का काम करेगी.जो कॉपी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दिखाते दिखते चले गए अब केंद्रीय प्रवक्ता दिखा रहे है.आप जांच करा लीजिए. लेकिन पहले गुजरात में पोर्ट का जांच होना चाहिए कि ड्रग्स कहां से आया था और किसका था.

INDIA गठबंधन से डर रही भाजपा

भाजपा का हाल ऐसा हो गया है कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के चाणक्य अमित शाह एक हाल में आम सभा कर रहे है.भाजपा को जनता नकार चुकी है.इससे पहले भी झारखंड में ऐसा हाल हुआ है.हमारे INDIA गठबंधन के नेता राहुल गांधी जब सभा कर रहे है तो जनसैलाब उमड़ रहा है. इन सब से भाजपा डर गई है.उन्होंने कहा कि इस देश में दलित,आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिला होना एक अभिशाप जैसा हो गया है.मनुवादी सोच रखने वालों के गण पॉइंट पर आदिवासी, महिला,दलित होते है.

 रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:BJPDalitsTribalsसुपरियोंभट्टाचार्यJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSRANCHIRANCHINEWSTHENEWSPOSTBJPHEMANTSORENJMM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.