✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पढ़ाई का मौका गवाए लोग भी पा सकेंगे उच्च शिक्षा,जानिए बोकारो में खुले अध्ययन केंद्र में किन किन विषयो की होगी पढ़ाई 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:24:04 PM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो सेक्टर-3 स्थित पूर्व इग्नू सेंटर में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के  अध्ययन केंद्र की शुरुआत हुई.  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ त्रिवेणी नाथ साहू ने उद्घाटन किया. . केंद्र के समन्वयक सह सचिव हरेंद्रनाथ ने कहा कि झारखंड खुला विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ज्ञानवर्द्धक व रोजगापरक शिक्षा उपलब्ध  कराने के लिए कटिबद्ध है.  ग्रामीण जनमानस, महिला, पुरुष, विकलांग एवं आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर  लोगों के लिए विश्वविद्यालय वरदान साबित होगा.मुख्य अतिथि  ने कहा कि झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय झारखंड का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय है, जो समय से ऐसे व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देता है, जो किन्ही कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं. 

रोजगार परख  पाठ्यक्रम का होता है लाभ 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार परख  पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते है.  साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के अनेक अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत सत्कार में आदिवासी संस्कृति एवं परंपरागत नृत्य की झलक देखने को मिली.  वहीं, विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ प्रेमसागर केसरी व विकास मौर्य ने भी विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य जानकारियां लोगों से साझा की. मौके पर डॉ केएन भारती, डॉ एसडी पांडे, डॉ योगेंद्र मुसहर, डा वाईके मिश्रा, मजदूर नेता रवि चौबे, डॉ लता कुमारी सहित अन्य शिक्षाविदों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए. धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के प्रभारी संजीव कुमार ने किया.

 कोर्स जो शामिल किये गए है 

डिप्लोमा कोर्स : कंप्यूटर एप्लिकेशन, मैनेजमेंट, जीआइएस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, रीजनल लैंग्वेज, उर्दू लैंग्वेज, काउंसेलिंग, डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर, बीएड असिस्टेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, नेचुरोपैथी, योगा, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग व रुरल मैनेजमेंट कोर्स.सर्टिफिकेट कोर्स : इ कॉमर्स, लीगल अवेयरनेस, रुरल डेवलपमेंट, मीडिया मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन और अमानत एंड सर्वेपिंग कोर्स. पीजी डिप्लोमा कोर्स : ई- मैनेजमेंट, एचआर, रुरल डेवलपमेंट, आइटी और कंप्यूटर एप्लिकेशन कोर्स

धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट 

Tags:dhanbadbokaroopenuniversityeducation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.