✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ की सड़क पर अचानक कस्तूरी बिल्ली देख सहमे लोग, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 3:23:47 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुर्लभ वन्यजीव स्मॉल इंडियन सिवेट गांव के रिहायशी इलाके में पहुंच गया. यह जीव, जिसे स्थानीय लोग कस्तूरी बिल्ली कहते है आमतौर पर जंगलों में रहता है लेकिन अचानक गांव की गलियों में इसके दिखाई देने से लोग हैरान भी हुए और डर भी गए.

काफी देर तक सड़कों और घरों के आसपास घूमता रहा

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह जानवर काफी देर तक सड़कों और घरों के आसपास घूमता रहा.इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.कई लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया, जबकि कुछ लोग डर के कारण दूर ही रहे.

 बिल्ली गांव कैसे पहुंचा वन विभाग कर रही है जांच

जानकार बताते है कि कस्तूरी बिल्ली एक निशाचर और शर्मीला जीव होता है, जो रात में ज्यादा सक्रिय रहता है. दिन में गांव में दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि जंगलों में बदलाव या खाने की कमी के कारण यह भटककर यहां आ गया.घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से इस जानवर का रेस्क्यू कर लिया. फिलहाल, वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह जीव गांव तक कैसे पहुंचा.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:musk catMusk cat in pakurMusk cat news PakurKasturi billiKasturi billi news PakurTrending newsForest department of PakurPakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.