☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर एक्स्प्रेस ट्रेन नहीं रुकने से लोग परेशान, मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको, जेल भरो आंदोलन की चैतावनी

हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर एक्स्प्रेस ट्रेन नहीं रुकने से लोग परेशान, मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको, जेल भरो आंदोलन की चैतावनी

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग रेल जोड़ो जन आंदोलन की तरफ से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जन आंदोलन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया.  इस आमसभा में हजारीबाग से महानगरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनें भी दी जाने की मांग की गई. जन आंदोलन के माध्यम से बताया गया कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को 4 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर इन 4 महीनों में हजारीबाग से किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नहीं होता है, तो 30 जनवरी को रेल रोको, जेल भरो आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा. 

केवल कोयला ढोने के लिए ही बना हजारीबाग रेलवे स्टेशन

जन आंदोलन के माध्यम से कार्यक्रम के अध्यक्ष शशि भूषण केसरी ने कहा कि पिछले 8 वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया. लेकिन तब से लेकर आज तक हजारीबाग के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं कि उन्हें अब तक एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं दी गई है. लोग आज भी महानगर जाने के लिए या तो कोडरमा या रांची जाते हैं. ऐसे में लगता है कि हजारीबाग रेलवे स्टेशन का निर्माण केवल कोयला ढोने के लिए किया गया है.  इस जन आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए. 

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग

Published at:10 Oct 2022 03:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.