✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धूल फांकने पर मजबूर हैं इस क्षेत्र के लोग, बिना नोटिस किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण का काम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:51:50 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. सड़क के किनारे बसे लोग प्रतिदिन धूल फांकने पर मजबूर हो गए हैं.  इस संबंध में शहरवासियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों लोहरदगा शहरी क्षेत्र में किया जा रहा है. लेकिन पूर्व सूचना के बिना ही सड़कों के किनारे गड्ढे कर दिए जा रहे हैं. इसके कारण लोगों के सामने आए-दिन कई परेशानी खड़ी हो रही है.

यह भी पढ़ें:

संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का श'व, गला घोंट कर ह'त्या की आशंका

लोगों को हो रही काफी परेशानी

सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से घर में आए पानी पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जा रहा है. ऐसे में लोग काफी परेशान हैं. लोग अपने निजी खर्चें से पाइपलाइन मरम्मती का काम करावा रहे हैं. साथ ही सड़क चौड़ीकरण कार्य में पानी का छिड़काव सड़कों पर नहीं होने की वजह से पूरा शहर धूल-धूल होने की भी सम्सया उत्तपन होती है.  राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  वहीं स्कूली बच्चों को प्रतिदिन अपने स्कूल यूनिफॉर्म बदलने की आवश्यकता पड़ रही है, क्योंकि डस्ट की वजह से इनका स्कूल ड्रेस पूरी तरह से खराब हो रहा हैं. सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए दूभर हो गया है. परेशानी ऐसी कि लोग जिला प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं. इस परेशानी से निजात दिलाया जा सकें, लेकिन इनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं, सड़क किनारे दुकान वाले मॉस्क लगाकर कार्य कर रहे हैं. सड़क चौड़ीकरण का कार्य करने वाली कंपनी की मनमानी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.