✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ढोल नगाड़ा के साथ पारंपरिक हथियार लिए जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे आदिवासी समुदाय के लोग,पढे वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:19:12 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय जुलूस की शक्ल में पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचे हजारों ग्रामीणों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है जहां इस प्रदर्शन का नेतृत्व तीसरी व्यवस्था के जनप्रतिनिधि कर रहे थे. साकची आम बागान मैदान से ढोल नगाड़े एवं पारंपरिक हथियार के साथ अपनी मांगों को लेकर जुलूस की शक्ल में निकले ग्रामीण अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है. 

पढें क्या है विरोध की वजह

 ग्रामीण क्षेत्र में नगर निगम का सभी ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे है. वहीं उनके द्वारा पेसा कानून को लागू करने की भी मांग की जा रही है वहीं प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए वही माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि एक साजिश के तहत ग्रामीण क्षेत्र को नगर निगम में शामिल कर हमारे गांव में हमारा राज्य परंपरा को खत्म करने की कोशिश की जा रही है जिस गांव में संचालित तीसरी व्यवस्था पुरी तरह समाप्त हो जाएगी जिसका ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे है. 

विरोध कर रहे लोगों का कहना है झारखंड में एक नए उलगुलान का आगाज होगा

 इस प्रदर्शन के माध्यम से आदिवासी सरना धर्मकोट को लागू करने की भी मांग कर रहे है ताकि आदिवासियों का अस्तित्व बच सके.पेसा कानून जैसा बरसो पुराना मुद्दा भी आज इस प्रदर्शन में शामिल है अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो फिर से झारखंड में एक नए उलगुलान का आगाज होगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Pesa actPesa act in JharkhandSarna dharam codeTrible community protestJamahedpur dcTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.