✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रमदान कर जिंदगी बचाने की कोशिश में जुट हैं यहां के लोग, जानिए कैसे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:55:18 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के बागबेड़ा हरहरगुट्टू पंचायत इलाके के लोगों ने सड़क हादसे से बचने का ज़िंम्मा उठाया है. श्रमदान कर चार सालों से जर्जर पड़ी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को अपने पैसों से बनवा दिया. यह सड़क शहर से सटे बागबेड़ा हरहरगुट्टू में घाघीडीह सेंट्रल जेल से लाल बिल्डिंग चौक को जोड़ती है. लिहाजा यहां से भारी संख्या में लोगों का आवागन होता है. ऐसी सड़क की बदतर हालत के कारण यहां आए-दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. जानकारी के अनुसार यहां दुर्घटना में एक युवक की मौत भी हो चुकी है. जबकि कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं

किसी विधायक और मंत्री ने नहीं सुनी लोगों की गुहार

बागबेड़ा हरहरगुट्टू पंचायत इलाके के एलबीएसएम कॉलेज रोड की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है. जो पिछले 4 वर्षों से काफी जर्जर स्थिति में आ चुकी थी. सड़क जर्जर होने के कारण इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. यहां से आवागम करने वाले कई लोग गिर चुके हैं. बड़े और छोटे वाहन चलाना मुश्किल हो गया था. इसे लेकर  क्षेत्र की जनता में आक्रोश था. स्थानीय जनता का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए सांसद क्षेत्र के विधायक और नवनिर्वाचित जिला पार्षद से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. यहां तक कि जनता ने स्थानीय प्रशासन से भी गुहार लगाई. लेकिन असकी भी कोई सुनवाई नहीं हुआ. इसको देखते हुए लोगों ने बैठक किया और श्रमदान कर सड़क की मरम्मतीकरण करने का निर्णय लिया गया.

रिपोर्ट:  रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.