धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला बीस-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों की धनबाद उपायुक्त से शुक्रवार को वार्ता हुई. ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद उपायुक्त से झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई. बीस-सूत्री की बैठक सभी प्रखंडों में महीना में एक बार एवं जिला स्तरीय 2 महीना में एक बार कराने का आश्वासन दिया.
कोविड-19 में काम करने वालो को भुगतान का मिला भरोसा
कोविड-19 में जो भी वैक्सीनेशन के कार्य बढ़-चढ़कर किए,उन्हें भुगतान का भी उपायुक्त ने भरोस दिया. धनबाद जिला बीस सूत्री समिति एवं प्रखंड बीस सूत्री समिति के सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए लोगों को झारखंड सरकार की कल्याणकारी कार्यों का लाभ दिलाने में तत्पर रहने का आह्वान किया गया. मौके पर जिला बीस-सूत्री समिति के सदस्य मदन महतो,लक्ष्मण तिवारी,योगेंद्र सिंह योगी,राजू प्रमाणिक,मोहम्मद कासिम मुख्य रूप से उपस्थित थे.
