✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में जर्जर सड़क और गंदगी से त्रस्त लोग, धरना देकर जताया विरोध

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 4:23:02 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह में मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है. रविवार को प्रमथ नगर में बांग बंधु संस्था के बैनर तले सुविधाएं बहाल करने की मांग पर धरना प्रदर्शन किया गया. सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. लोगों ने क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. धरना पर बैठे लोगों का कहना था कि शीतला चौक से करनडीह तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसके कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है.

ऑटो चालक भी आना नहीं चाहते
लोगों ने कहा कि सड़क खराब होने की वजह से टेम्पो चालकों ने भी इस मार्ग पर आना-जाना लगभग बंद कर दिया है. इसके कारण आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इलाके में समुचित नाला व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है. इससे न केवल बदबू फैलती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. 
संस्था की केंद्रीय अध्यक्ष अर्पणा गुहा ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ. 

15 दिनों के भीतर समाधान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो नहीं हुआ तो लोग डीसी को ज्ञापन सौंपने के बाद अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे. लोगों का कहना है सड़क खराब होने से 5 हजार से अधिक की आबादी परेशानी झेल रही है. उनकी नस समस्याओं पर ना तो जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं और ना ही प्रशासन एक अधिकारी. इसलिए उन्होंने आंदोलन करने का निर्णय लिया है. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsJamshedpur rural area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.