☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोका तो युवक को मार दी गोली, जानिए क्या है मामला

धनबाद : तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोका तो युवक को मार दी गोली, जानिए क्या है मामला

धनबाद(DHANBAD): जिले में पूजा के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग कर जांच पड़ताल करती रही और अपराधी कमर में पिस्टल खोस कर घूमते रहें. दरअसल, गोली चलाना तो कोयलांचल में आम बात हो गई है. हथियार चमकाना लोग अपनी शान समझते हैं. इधर, पूजा में तेज बाइक चलाने से मना करने पर धनबाद के भिस्तीपाड़ा में एक युवक को गोली मार दी गई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे धनबाद से दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. गोली बाएं हाथ की हड्डी को चूर करते हुए सीने में जाकर फंस गई थी. जिसे निकाल लिया गया है.

तेज बाइक चलाने से मना करने पर हुआ बहस शुरू 

मिली जानकारी के अनुसार, मेला में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाले कुछ युवकों ने पिंटू कुमार को गोली मार दी. यह घटना रात 11:00 बजे के आसपास नवमी के दिन की है. दरअसल, मामला यह था कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पूजा पंडाल पहुंचे. वहां पिंटू कुमार ने उन लोगों को ऐसा करने से मना किया. इसी बात पर बहस शुरू हुई, फिर मारपीट हुई.

एक युवक पुलिस गिरफ्त में 

मारपीट के बाद बाइक पर सवार युवकों में से एक ने कमर से पिस्टल निकाली और गोली दाग दी. इस घटना के बाद तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची, लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा था. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. आपको बता दें कि कोयलांचल में बात-बात पर गोली चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह नए ढंग के अपराध का नया ट्रेंड है.  

रिपोर्ट: सत्य भूषण सिंह, धनबाद 

Published at: 07 Oct 2022 11:18 AM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.