✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोविंदपुर में आदिवासी युवती की हत्या के बाद लोग आक्रोशित, विरोध में किया सड़क जाम

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 19, 2024,
Updated: 8:17 PM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बोरियो  में एक आदिवासी युवती  की हत्या  के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया है.  कई तरह की बातें कहीं जा रही है.  कहा जा रहा है कि परेशान युवती ने 112 पर फ़ोन कर पुलिस से भी मदद मांगी थी. लेकिन उसे मदद नहीं मिली.  जानकारी निकल कर आई है कि बुधवार की शाम की यह घटना है.  माता-पिता काम  पर गए थे.  छोटी बहन कहीं खेलने गई थी. 

 भाई फुटबॉल खेलने गया था.  गुरुवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के SNMMCH  भेज दिया.  पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित लोगों ने लाश के साथ बोरियो मोड को जाम कर दिया है.  पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं बोल  रही है.  मेडिकल रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है.  इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है. बोरिया मोड में सैकड़ो की भीड़ जुटी हुई है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadGobindpurMurderSNMMCHPostmartam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.