✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबाधाम, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:55:21 PM

देवघर (DEOGHAR):  देवघर के बाबा मंदिर में अचानक रविवार को अपार भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में भीड़ देखकर शीघ्र दर्शन का टिकट कटाने की होड़ श्रद्धांलुओं की लग गई. बीआईपी लाइन में लगने के लिए मंदिर परिसर में लगभग 300 मीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार लग गई. पहले दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बता दें कि शीघ्र दर्शनम के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की थी. हालांकि बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया और शीघ्र दर्शनम के लिए लगी कतार की भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया.

यह भी पढ़ें:

झारखंड के चीफ जस्टिस सपरिवार पहुंचे बाबाधाम, भोलेनाथ का किया दर्शन

प्रशासन पर सवाल

सावन से पहले उमड़ रही भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो जाते हैं. हालांकि सावन के लिए मंदिर में अभी काम चल रहा है. इसलिए मुकम्मल व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. अगर इसी तरह अफरा-तफरी का माहौल श्रावण में रहा तो किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. सरकार और प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. हजारों की भीड़ का माहौल अभी ऐसा है तो सावन माह में लाखों की भीड़ का माहौल कैसा रहेगा. वहीं 14 जुलाई से मासव्यापी श्रावणी मेला शुरू होगा तब तक व्यवस्था दुरुस्त कर लेने की बात की जा रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.