✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Gumla News : लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, पढ़ें क्या कर रही है पुलिस   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:12:48 AM

गुमला(GUMLA):गुमला जिला में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है, जिसको लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है. वही पुलिस के पदाधिकारी इसको लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कह रहे है.गुमला में पिछले तीन माह के अंतराल में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है. प्रशासन के द्वारा सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, लेकिन यह सिर्फ दिखावे की वस्तु बन गई है.24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश कुमार चीनी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा की क्वालिटी अच्छी नहीं है, यही वजह है कि चोरी की कई घटनाओं में चोर कमरे में कैद हुए हैं लेकिन स्पष्ट पिक्चर नहीं होने की वजह से चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.   

शहर में चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वह घटिया क्वालिटी के है

   वहीं, दूसरी ओर प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न मार्ग और चौक चौराहा में लगाए गए के कैमरे नेटवर्क समस्या की वजह से डीएक्टिव हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से सभी मार्गो पर पुलिस नजर नहीं रख पा रही है.अब इसे सिस्टम का दोष कहें या पुलिस की लापरवाही. बहरहाल, गुमला की जनता लगातार चोरी की घटना से काफी परेशान है.इसी को देखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने कहा कि गुमला में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है फिर भी प्रशासन सोया हुआ है, सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद होने के बावजूद कर प्रशासन से कोसों दूर है, जिससे पता चलता है कि जो शहर में चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वह घटिया क्वालिटी की है.  

एसपी शंभु कुमार सिंह ने कई तरह से मामलों को लेकर कार्रवाई करने की बात कह रहे है

 वहीं जिला में बढ़ती चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए जिले के नए एसपी शंभु कुमार सिंह ने कई तरह से मामलों को लेकर कार्रवाई करने की बात कह रहे है.जिला में बढ़ती चोरी की घटनाओ को ना तो पुलिस रोक पा रही है, ना ही चोरी की घटनाओ का उदभेदन ही हो पा रहा है, ऐसे में लोगो मे भय का माहौल बनना स्वाभाविक है अब देखना है कि जिला के नए पुलिस कप्तान कब तक इस तरह की घटनाओ को कब तक रोक लगा पाते है.  

रिपोर्ट-सुशील कुमार 

Tags:incidents of theft in GumlaThe incidents of theft are increasing in Gumlagumla policetheft in GumlaPeople are troubled by the increasing incidents of theft in Gumlaquestions are being raised on the working style of the policegumla newsgumla news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.