✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेरमो में हाथियों के उत्पात से दहशत में जी रहे लोग, गजराज ने रात के अंधेरे में प्रसिद्ध तारा मंदिर में मचाया तांडव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:59:18 PM

Bermo:-कोयलांचल बेरमो एक बड़ी आबादी बसती है. इस कोयलानगरी का अपना मिजाज और रंग है. इन सब के बीच यहां के बाशिंदो के सामने जंगली हाथियों की दस्तक ने जिंदगी में दहशत पैदा कर दी है. कोयले की खानो और जंगल से घिरे बेरमो की सबसे बड़ी कॉलोनी सुभाषनगर के लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर है. उनके जिवन में गजराज डर सता रहा है .

हाथियों ने मचाया उत्पात

सुभाष नगर कॉलोनी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ही जंगली हाथियों की झुंड ने आधी रात को ऐसा उत्पात मचाया कि यहां को लोग दहशत के चलते रात भर सौ नहीं पाये. हाथियों ने यहां के प्रसिद्ध तारा मंदिर के प्रांगण में जमकर उत्पात मचाया . वहां मौजूद शिवमंदिर के मैन गेट में तोड़फोड़ कर डाली. जिसके चलते दीवारों में दरारे और गड्डे भी दिखाई पड़े. हालांकि, खुशकिस्मती ये रही कि सुनसान रात में वहां कोई मौजूद नहीं था. नही तो कोई न कोई अनहोनी घट सकती थी. वैसे वन विभाग की मदद से हाथियों को भगाया गया.

पहले भी हाथियों ने मचाया है तांडव

धरती के सबसे बड़ा जानवर हाती का खौफ अभी भी बेरमोवासियों के मन में मौजूद है. क्योंकि गजराज इससे पहले भी अपना रंग दिखा चुके हैं. हाथियों ने घर, फसल और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है. लिहाजा, यहां के लोग इसे लेकर बेहद संवेदनशील हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं. सभी को उम्मीद है कि वन विभाग इसमे मदद करेगी.

 

Tags:elephant violence in BermoBermo GajrajBermo Tara templeelhepent in bermobermo elephent newsबेरमो में हाथियों का तांडवसुभाषनगर में हाथियों का तांडवसुभाषनगर में जंगली हाथीबेरमो का तारा मंदिरबेरमो के तारा मंदिर में हाथी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.