✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की सडकों पर सांड़ और चेन स्नैचरों  के "कॉकटेल" से फिर डरे लोग ,जानिए कब कहां और कैसे हुई घटनाएं 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:03:58 AM

धनबाद(DHANBAD): आवारा सांड़   और चेन स्नैचरों  के "कॉकटेल" से धनबाद फिर डर और सहम  गया है.  सोमवार को दो ऐसी घटनाएं हुई, जो किसी को भी चिंता में डालने के लिए काफी थी.  धनबाद में बीते सोमवार को हुई  घटनाएं   पूछ रही है कि आखिर धनबाद की सड़क कभी सुरक्षित होगी अथवा नहीं? एक घटना सुबह में हुई तो दूसरी घटना शाम को हुई.  धनबाद की सड़कों पर आवारा पशु भारी बोझ बन गए है.  यह आवारा पशु पूरी तरह से "साइलेंट किलर' की भूमिका में आ गये है.  दिन -दोपहर  लोगों की जान ले रहे हैं, फिर भी उनकी स्वतंत्रता पर कोई आंच  नहीं आ रही है.  दरअसल, सोमवार को शहर के तेलीपाड़ा  में एक सांड़  ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली, तो शाम को सराइढेला  क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने सरेशाम  डॉक्टर की पत्नी की चेन छीन ली.  दोनों घटनाएं ऐसी है, जिन की चर्चा होना स्वाभाविक है.  दरअसल, सोमवार को दिन के 11 बजे  65 वर्षीय महिला  रोज की तरह अपने बेटे की दुकान पर गई थी.  वहां से लौटने के  क्रम में घर से कुछ ही दूरी पर एक सांड ने महिला पर हमला बोल दिया. 

इलाके में बाहुबली कहा जाता है सांड 

आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन तब तक उसने महिला को पटक  चुका था.  बुजुर्ग की पीठ फट गई थी और अतड़ी  बाहर आ गई थी.  लोगों ने सांड़   को किसी तरह भगाया, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया.  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  धनबाद शहर के लिए यह  कोई नई बात नहीं है.  शहर के तमाम हिस्सों में सांडो  की दहशत है.  नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है.  बड़े  अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे है.  लोग तो बताते हैं कि बुजुर्ग की जान लेने वाला सांड़   इस इलाके में काफी दिनों से दहशत फैला रहा है.  10 -12 लोगों को घायल कर चुका है.  25 मई  को चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान को भी पटक दिया था.  दुकानदार, रिक्शा चालक और बच्चों पर भी हमला कर चुका है.  लोग उसे इलाके का  बाहुबली कहते है. शहर के किसी भी इलाके में चले जाइए, आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिलेगा.  जिसके कंधे पर आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की जिम्मेवारी है, वह विभाग सुस्त पड़ा बैठा है. 

बाइक सवार अपराधियों ने छिनी चेन 
 
इधर, सराय ढेला  में ओजोन गैलरिया मॉल के सामने बाइक सवार अपराधियों  ने सारे शाम महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.  यह  घटना शाम 7:30 बजे के आसपास की है.  भुईंफोड़  मंदिर के पास रहने वाली महिला खरीदारी के लिए गई थी.  खरीदारी के पहले ही ऑटो से उतरकर सड़क पार करते समय ही वह छिनतई  की शिकार हो गई.  महिला के पति जामताड़ा में रहते है.  महिला अपनी जेठानी और बच्चों के साथ ऑटो से मॉल  के पास पहुंची थी.  ऑटो  से उतर कर लेन पार  कर रही थी, तभी बाइक से दो अपराधी आए और गले से सोने की चेन खींचकर स्टील गेट  की ओर स्टील गेट की ओर भाग गए.  महिला ने शोर मचाया, अपराधियों के पीछे भी भागी  पर कोई फायदा नहीं हुआ.  शहर में चेन  उड़ानेवाले  अपराधी एक बार फिर सर उठाने लगे है. 
 
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadapradhiawara pashudeathchain snatchers on the streets of dhanbadChain snatching

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.