✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गरीबों का अनाज खा गया पीडीएस डीलर! शिकायत लेकर डीसी के कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:09:34 AM

दुमका(DUMKA): सरकार जनकल्याण की कई योजनाएं चलाती है. उद्देश्य होता है लाभुकों को मदद पहुँचाना. लेकिन कुछ योजनाएं ऐसी है, जिसकी शिकायत लेकर लाभुक समाहरणालय पहुँचते हैं और डीसी से मिलकर फरियाद लगाते है. जन वितरण प्रणाली व्यवस्था एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें प्रायः लाभुकों की शिकायत रहती है. कभी कम राशन देने का मामला होता है तो कभी महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत रहती है.

चार महीने से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन  

ऐसे ही एक मामले को लेकर दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया के ग्रामीण डीसी से मिलने समाहरणालय पहुचे. जहां ग्रामीणों ने डीसी से शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें चार महीने से राशन नहीं मिला है. जिसके कारण उनहे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि उनके द्वारा इलाके के बीडीओ को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं कि गई. बता दें कि 3 दिन पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा डीसी को ज्ञापन दिया गया था, इसके बावजूद भी जब राशन नहीं मिला तो आज ग्रामीणों ने राशन कार्ड लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे और डीसी से राशन की मांग करने लगे.  

पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस किया गया निलंबित

इस बाबत जिला आपूर्ति अधिकारी बंका राम ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद इस मामले की जांच की गई. जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. लाभुकों को दूसरे पीडीएस दुकानदार के साथ जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि निलंबित पीडीएस दुकानदार महादेव मिर्धा द्वारा लाभुकों के बीच 4 महीने के राशन का वितरण कराया जाएगा क्योंकि जांच में पाया गया कि उसने लाभुकों को वितरित करने के लिए राशन का उठाव किया है.

इस से पूर्व भी पीडीएस दुकानदार की हो चुकी है शिकायत

यह कोई पहला मामला नहीं जब लाभुक पीडीएस दुकानदार की शिकायत लेकर समाहरणालय पहुचा हो. इसके पूर्व भी कई बार समाहरणालय परिसर में इस तरह का नजारा देखने को मिल चुका है. शिकायत मिलने पर प्रसासन द्वारा संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर कार्यवाई भी हो चुकी है. तो फिर सवाल उठना लाजमी है कि आखिर पीडीएस दुकानदार इतना निडर क्यों? जरूरत है कड़ी कार्यवाई की क्योंकि यह गबन का मामला होने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन से भी जुड़ा है. ऐसी स्थिति में अगर किसी लाभुक की मौत भोजन के अभाव में हो जाए तो जिम्मेवार कौन होगा.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:PDS dealerate the grain of the poorVillagers reachedDC's office with complaint

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.